Jamshedpur News : अधूरे पते के आधार पर न हो जीएसटी पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई : चेंबर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में केंद्रीय कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क के आयुक्त बीके गुप्ता से मुलाकात की.

विज्ञापन

सिंहभूम चेंबर ने जीएसटी कमिश्नर से की मुलाकात, रखी समस्याएं

जीएसटी नोटिस सिर्फ पोर्टल से जारी हों

Jamshedpur News :

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में केंद्रीय कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क के आयुक्त बीके गुप्ता से मुलाकात की. बिष्टुपुर स्थित जीएसटी भवन में गुरुवार को हुई इस बैठक में करदाताओं और कर पेशेवरों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. चेंबर ने आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर बताया कि जमशेदपुर के कई इलाकों में आज भी घरों या दुकानों के स्पष्ट नंबर नहीं हैं, जिससे पते की पहचान लैंडमार्क के आधार पर होती है. आयुक्त बीके गुप्ता ने चेंबर की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इन व्यावहारिक कठिनाइयों का परीक्षण कर उचित कदम उठायेंगे. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, कार्यकारिणी सदस्य राजेश अग्रवाल, पारस अग्रवाल और सुगम सरायवाला शामिल थे.

पते की खामी पर न हो कार्रवाई

प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जतायी कि पारंपरिक पतों के कारण विभाग द्वारा भेजे गये नोटिस अक्सर ”अपूर्ण पता” की टिप्पणी के साथ वापस लौट जाते हैं. इसके बाद विभाग द्वारा नोटिस की तामील न होने का हवाला देकर करदाताओं का जीएसटी पंजीकरण निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. चेंबर ने आग्रह किया कि केवल डाक वापसी के आधार पर ईमानदार करदाताओं का निबंधन रद्द न किया जाये. इसके बजाय प्रतिकूल कार्रवाई से पहले पोर्टल, ईमेल, मोबाइल या स्थानीय सत्यापन जैसे वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग होना चाहिए.

मैनुअल नोटिस पर रोक लगाने की मांग

चेंबर ने एएसएमटी-10 सहित अन्य नोटिसों को मैनुअल या ऑफलाइन जारी किये जाने पर भी आपत्ति जतायी. उन्होंने मांग की है कि सभी वैधानिक नोटिस अनिवार्य रूप से जीएसटी पोर्टल के माध्यम से ही जारी किये जायें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और करदाताओं को समय पर सूचना मिल सके. इससे अनावश्यक विवाद और अनुपालन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola