Jamshedpur news. सरकारी भवनों में संताली भाषा में नाम : आदिवासी सुरक्षा परिषद
Updated at : 26 Feb 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को मांग पत्र सौंप रखी मांग
विज्ञापन
Jamshedpur news.
आदिवासी सुरक्षा परिषद ने सरकारी भवनों में संताली भाषा की ओलचिकी लिपि में नाम लिखने की मांग की है. इस संबंध में परिषद की ओर से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया. पत्र में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के निर्देश का हवाला दिया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संताल बहुल क्षेत्रों में सरकारी भवनों के नाम संताली भाषा में लिखे जाने चाहिए.परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला संपर्क कार्यालय को छोड़कर अन्य जिला या अनुमंडल कार्यालयों में अभी तक संताली भाषा में नाम अंकित नहीं किया गया है. उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जिला एवं अनुमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संताली भाषा की ओलचिकी लिपि में नाम लिखना अनिवार्य किया जाये. परिषद ने सरकार से इस आदेश को शीघ्र लागू करने की मांग की, ताकि संताली भाषा और संस्कृति को उचित सम्मान मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




