गोलमुरी : होटल के कमरे में मिला पूर्व सैनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गोलमुरी थाना क्षेत्र के शिवा इन होटल के कमरा नंबर-204 में पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय (41) का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
विज्ञापन
चार अगस्त से होटल में रह रहा था पूर्व सैनिक
जमशेदपुर :
गोलमुरी थाना क्षेत्र के शिवा इन होटल के कमरा नंबर-204 में पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय (41) का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना गुरुवार की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय सीतारामडेरा के भुइयांडीह लाइन नंबर-चार के रहने वाले थे. चार अगस्त से होटल शिवा इन में रूम लेकर रह रहे थे. वर्तमान में वह सिक्योरिटी गार्ड को रांची और बोकारो में ट्रेनिंग देने का काम करते थे. गुरुवार को होटल से पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि एक कमरे में रह रहे व्यक्ति की मौत हो गयी है. सूचना पाकर होटल पहुंचने पर देखा कि मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान हैं, जिस पर वह पट्टी लगाया है.पिता ने कहा- नहीं है उससे कोई संबंध
छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के पिता का फोन नंबर मिला. पुलिस के बुलावे पर वह होटल पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह शराब का काफी सेवन करता था, इस वजह से उससे हमने नाता तोड़ लिया है. एक अगस्त को वह बोकारो जाने की बात कह कर निकला था. उसके बाद वह जमशेदपुर कब आया, इसकी जानकारी नहीं मिली. पुलिस मौत को संदिग्ध मान जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










