Jamshedpur News : गोलमुरी : रुपये व लैपटॉप चोरी कर होटल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, मैनेजर की तलाश में छापा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 03 Apr 2026 11:08 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास स्थित होटल हीरा इन में मैनेजर ने एक शातिर बदमाश के साथ मिलकर होटल से 58 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आग लगा दी

विज्ञापन

गोलमुरी हावड़ा ब्रिज के पास है होटल हीरा इन

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास स्थित होटल हीरा इन में मैनेजर ने एक शातिर बदमाश के साथ मिलकर होटल से 58 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आग लगा दी. घटना गत 13 मार्च की है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा को भी जला दिया. होटल मालिक ने जब इसकी जांच की, तो डीवीआर में होटल मैनेजर की तस्वीर मिली. जिसके बाद शुक्रवार को होटल मालिक सरनजीत सिंह ने गोलमुरी थाना में होटल मैनेजर और भुइयांडीह इंद्रानगर निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ लैपटॉप व कुछ रुपये बरामद किये. गोलमुरी थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने अभिषेक सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार अभिषेक सिंह शातिर बदमाश है. उसपर पहले से सात केस दर्ज है. वह पूर्व में भी वह जेल जा चुका है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola