Jamshedpur News : गोलमुरी : कमलजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 03 Apr 2026 11:08 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक निवासी मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक निवासी मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना 24 फरवरी की है. कमलजीत सिंह गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता था. मालूम हो कि गत 24 फरवरी को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में बजरंगनगर में मिलिंद कालिंदी व उसके साथियों ने कमलजीत सिंह को चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान एमजीएम में मंगलवार को उसकी मौत हो गयी थी. बुधवार को परिजनों ने शव के साथ गोलमुरी थाना में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










