Jamshedpur News : होली से पहले शिक्षकों को सौगात, पूर्वी सिंहभूम को वेतन मद में मिले 22.50 करोड़
Updated at : 27 Feb 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : होली के त्योहार से पहले राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है.
विज्ञापन
राज्य के 8 जिलों के लिए 116 करोड़ आवंटित, आज प्रखंडों को भेजी जायेगी राशि
Jamshedpur News :
होली के त्योहार से पहले राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्थापना व्यय के अंतर्गत वेतन मद में कुल 1 अरब 16 करोड़ 44 लाख 92 हजार रुपये की राशि आवंटित की है. इसमें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को कुल 22 करोड़ 50 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं.संघ ने की शीघ्र भुगतान की मांग
वेतन आवंटन की आधिकारिक सूचना मिलते ही अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला. संघ ने होली पर्व की महत्ता को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों को तत्काल आवंटन जारी करने का आग्रह किया, ताकि शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके. डीएसई ने संघ को आश्वस्त किया है कि शुक्रवार तक सभी प्रखंडों को राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी.इन प्रमुख जिलों को भी मिला आवंटन
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य सात प्रमुख जिलों को भी भारी-भरकम राशि आवंटित की गयी हैजिलावार आवंटन की स्थिति (रुपये में)
जिला आवंटित राशिगिरिडीह 24,08,52,000जमशेदपुर 22,50,00,000गढ़वा 21,09,10,000हजारीबाग 14,07,20,000लातेहार 10,80,00,000
धनबाद 9,00,00,000सिमडेगा 8,00,00,000खूंटी 6,90,10,000
पुराने बकाये पर रहेगी रोक
निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस राशि का उपयोग 15 नवंबर 2000 (राज्य गठन) के पूर्व के बकाया वेतन भुगतान के लिए नहीं किया जायेगा. केवल उच्च न्यायालय के आदेश से आच्छादित मामलों में ही इसमें छूट दी जायेगी. इसके साथ ही, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे आयकर और व्यावसायिक कर की कटौती सुनिश्चित करने के बाद ही भुगतान प्रक्रिया पूरी करें. लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




