15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव : 300 में पांच बूथों को संभालेंगी महिला कर्मी

Jamshedpur News : 11 नवंबर 2025 को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में कुल 300 बूथों में से पांच बूथों (पिंक बूथ) को सिर्फ महिलाएं संभालेंगी.

इन बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी, पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, वॉलंटियर, स्टाफ सभी महिलाएं होंगी

Jamshedpur News :

11 नवंबर 2025 को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में कुल 300 बूथों में से पांच बूथों (पिंक बूथ) को सिर्फ महिलाएं संभालेंगी. इन बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी, पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, वॉलंटियर से लेकर बाकी सभी स्टाफ महिलाएं होंगी. इधर, पूर्वी सिंहभूम उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि घाटशिला विधानसभा में कुल 2,56,352 मतदाताओं में 1,25,114 पुरुष और 1,31,235 महिला मतदाता हैं. इस तरह घाटशिला विधानसभा में पुरुषों के मुकाबले 6121 अधिक महिला मतदाता हैं. इसी तरह विधानसभा में कुल 372 सर्विस मतदाता, 18-19 वर्ष के 16,601, दिव्यांग 2738, एनआरआइ (विदेश में रहने वाला-प्रवासी मतदाता) 1 मतदाता शामिल हैं.

महिला संचालित पांच बूथ

1. बूथ संख्या 32-अपग्रेटेड हाई स्कूल बनकांटी, इस्ट पार्ट

2. बूथ संख्या 33-अपग्रेडट हाई स्कूल बनकांटी, वेस्ट पार्ट3. बूथ संख्या 59-प्राइमरी स्कूल प्रखंड मुख्यालय घाटशिला रूम नंबर 14.बूथ संख्या 60-प्राइमरी स्कूल प्रखंड मुख्यालय घाटशिला रूम नंबर 2

5.बूथ संख्या 62-पंचायत सचिवालय धर्मबहाल

100 वर्ष और उससे अधिक उम्र की तीन महिला मतदाता

घाटशिला उपचुनाव को लेकर जारी सूची के मुताबिक तीन वयोवृद्ध महिला मतदाता हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से लेकर 109 वर्ष के बीच है. जबकि 90-99 वर्ष आयु की 129 महिला मतदाता हैं. इसी तरह 80-89 वर्ष की 934 महिला मतदाता हैं. 70 वर्ष से लेकर 79 वर्ष आयु की 4021 महिला मतदाता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel