Jamshedpur News : गैस आपूर्ति में सुधार की उम्मीद, हल्दिया पहुंचा कच्चा माल, बॉटलिंग प्लांट में भी पांच हजार टन से अधिक स्टॉक
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : शहर में गैस सिलेंडरों की बुकिंग को लेकर शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं के बीच आपाधापी की स्थिति बनी रही. हालांकि, राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को बुकिंग सर्वर ने सुचारू रूप से काम किया
विज्ञापन
50 हजार का बैकलॉग खत्म करने की चुनौती, गोदाम से भी ले सकते हैं सिलिंडर
Jamshedpur News :
शहर में गैस सिलेंडरों की बुकिंग को लेकर शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं के बीच आपाधापी की स्थिति बनी रही. हालांकि, राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को बुकिंग सर्वर ने सुचारू रूप से काम किया, जिससे पैनिक बुकिंग के दबाव में कुछ कमी आयी है. इंडियन ऑयल के अधिकारियों का दावा है कि अब शिकायतों का ग्राफ नीचे गिर रहा है और घरों तक सिलेंडरों की डिलीवरी तेज कर दी गयी है.हल्दिया पहुंचा श्रीलंका का जहाज, बढ़ेगी सप्लाई
गैस आपूर्ति को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आयी है. श्रीलंका से कच्चा माल लेकर एक समुद्री जहाज हल्दिया पोर्ट पहुंच चुका है. इस जहाज पर लदे कच्चे माल की आपूर्ति जमशेदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में की जानी है. इसके अलावा, जमशेदपुर स्थित इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट में भी करीब पांच हजार टन कच्चा माल तैयार है, जिससे लाखों सिलेंडर भरे जा सकेंगे. इन संसाधनों के उपलब्ध होने से आने वाले दिनों में किल्लत पूरी तरह समाप्त होने की उम्मीद है.50 हजार का बैकलॉग खत्म करने की चुनौती
अधिकारियों के अनुसार, 1 से 9 मार्च के बीच हुई अत्यधिक पैनिक बुकिंग के कारण पूरा वितरण तंत्र प्रभावित हुआ है. वर्तमान में बैकलॉग का आंकड़ा 50 हजार के पार बना हुआ है. कंपनी का मानना है कि इस भारी बैकलॉग की वास्तविक स्थिति और जांच 31 मार्च के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी. वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे समस्या के पूर्ण समाधान तक साप्ताहिक अवकाश के दिन भी अपने प्रतिष्ठान खोलकर वितरण जारी रखें.गोदाम से भी ले सकते हैं सिलिंडर
इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को सुविधा देते हुए कहा है कि यदि किसी ग्राहक को लगता है कि उनकी बुकिंग के अनुसार बारी आ गयी है, तो वे संबंधित एजेंसी से संपर्क कर पास के गोदाम से सीधे अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं. इसमें उन्हें किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाये रखने और केवल जरूरत पड़ने पर ही बुकिंग करने की अपील की, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव न बढ़े और बैकलॉग जल्द खत्म हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










