ePaper

पूर्व CM रघुवर दास पहुंचे गुजरात, कहा- झूठे वादों के बहकावे में न आए, झारखंड की जनता आज देख रही हश्र

Updated at : 18 Nov 2022 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व CM रघुवर दास पहुंचे गुजरात, कहा- झूठे वादों के बहकावे में न आए, झारखंड की जनता आज देख रही हश्र

चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के सूरत गये झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने लोगों से झूठे बहकावे में नहीं आने की अपील की. कहा कि जिस तरह से झारखंड की जनता झूठे वादे के बहकावे में आकर सत्ता पक्ष को चुना, उसका खामियाजा उन्हें आज भुगतना पड़ रहा है.

विज्ञापन
undefined
चुनाव प्रचार के लिए सूरत पहुंचे रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर सूरत पहुंचे. चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद सूरत के कतारगाम विधानसभा में वार्ड नंबर-छह के बालुभाई जांजमेरा के घर से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत किया. इस दौरान काफी संख्या में मतदाताओं से मिलते हुए उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदाताओं में भाजपा को लेकर जबरदस्त उत्साह है. यहां मतदाताओं में भाजपा सरकार के किए गए कार्यों को लेकर काफी संतोष है.

undefined
झूठे वादे के बहकावे में न आएं

शाम को कतारगाम विधानसभा में विशाल जनसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख भाई मांडविया जी के साथ संबोधित किया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झूठे वादों के बहकावे में न आएं, क्योंकि झारखंड की जनता झूठे वादे के बहकावे में आकर आज खुद को ठगा महसूस कर रही है.

undefined
भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुने

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि चुनाव के समय ये पार्टियां बड़े-बड़े और झूठे वादे करती हैं और चुनाव के बाद बहानेबाजी करती हैं. भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुने और गुजरात के विकास की गति को बरकरार रखें. इस अवसर पर कतारगाम के प्रत्याशी सह राज्य सरकार में नगर विकास मंत्री विनोद भाई मुरारिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola