Jamshedpur News : पटमदा में फाइलेरिया शिविर, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाएं बांटी गयीं
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :15 Mar 2026 1:28 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : झारखंड आयुष निदेशालय के निर्देश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अंचल कार्यालय के सामने फाइलेरिया रोग की पहचान, उपचार और विकलांगता से बचाव के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड आयुष निदेशालय के निर्देश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अंचल कार्यालय के सामने फाइलेरिया रोग की पहचान, उपचार और विकलांगता से बचाव के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित की देखरेख में आयोजित इस शिविर में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं मुफ्त में दी गयीं. साथ ही बचाव के तरीके भी बताये गये.डॉ. दीक्षित ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है, जिससे हाथ-पैरों में सूजन, बुखार, गिल्टियां और खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं. उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और समय पर दवा लेना जरूरी है. योग प्रशिक्षक ने मरीजों को योग और व्यायाम भी कराया, जो विकलांगता से बचाव में मददगार है. पटमदा में 145 मरीजों का इलाज किया गया. शिविर में डॉ निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डाॅ राकेश कुमार पाल, डाॅ प्रदीप कुमार महतो, डाॅ रेखा दास, डाॅ अर्चना कुमारी योग प्रशिक्षक विवेक त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










