East singhbhum district table tennis chapmionship : सौमिल महतो ने जीता दोहरा खिताब

Updated:
विज्ञापन
East singhbhum district table tennis chapmionship : सौमिल महतो ने जीता दोहरा खिताब

ईस्ट सिंहभूम जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-15, 17 और 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही ईस्ट सिंहभूम जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-15, 17 और 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गये. प्रतियोगिता के अंडर-19 और अंडर-17 बालक एकल वर्ग में सौमिल महतो चैंपियन बने. अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के दोनो फाइनल में सौमिल ने अरुणभ साहा को शिकस्त दी. अंडर-19 बालक वर्ग में अर्चिता डे विजेता व परलीन भामरा उपविजेता रही. अंडर-15 बालक एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में सिद्धार्थ राज ने सिद्धांत पांडा को हराया. अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में स्वर्णाली मांझी ने स्नेहा पाड़िया को 11-5, 11-7 व 11-5 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola