E SINGHBHUM DISTRICT CHESS : अधिराज, नाविका, नायरा व रुद्र बने चैंपियन

Updated at : 16 Mar 2025 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला टीम चुनी जायेगी. जो, 21-30 मार्च तक हजारीबाग में आयोजित होने वाली झारखंड स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. अंडर-15 बालक वर्ग में अधिराज मित्रा चैंपियन बने. निकुंज अग्रवाल उपविजेता, मयन झा तीसरे, देवांजन सिन्हा चौथे व स्वास्तिक बनर्जी पांचवें स्थान पर रहे. अंडर-15 बालिका वर्ग में नाविका जायसवाल विजेता रही. नित्या भारती दूसरे, अदिति कश्यप तीसरे, अनिष्का चौथे व विद्यूषी मुंंशी पांचवें स्थान पर रही. अंडर-9 बालिका वर्ग में नायरा आदित्य विजेता, टी निहारिका दूसरे, जायरा अहमद तीसरे, दिव्याना अग्रवाल चौथे व वान्या पांचवें स्थान पर रही. अंडर-9 बालक वर्ग में रुद्रनील राय पहले, विवान बसाक दूसरे, रियान रोहल गोल्लापल्ली तीसरे, श्रेयांश अग्रवाल चौथे व अर्णव पांचवें स्थान पर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola