East signhbhum wushu team performed well : खेलो झारखंड एसजीएफआइ वुशु प्रतियोगिता में जिला को मिले नौ पदक

Updated:
विज्ञापन
East signhbhum wushu team performed well : खेलो झारखंड एसजीएफआइ वुशु प्रतियोगिता में जिला को मिले नौ पदक

जमशेदपुर. रांची में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एसजीएफआइ वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रांची में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एसजीएफआइ वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किये. इसमें एक स्वर्ण, एक रजत व सात कांस्य पदक शामिल है. झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 52 किलो भार वर्ग में करण गिरी ने स्वर्ण, 52 किलो भार वर्ग में बुद्धनी टुडू ने रजत पदक, 48 किलो भार वर्ग में किंशुक देव ने कांस्य, 65 किलो भार वर्ग में सुनील हासंदा ने कांस्य, 75 किलो भार वर्ग में दक्ष सामद ने कांस्य, 56 किलो भार वर्ग में संध्या रानी ने कांस्य, 70 किलो भार वर्ग में सोनाली हेंब्रम ने कांस्य, 45 किलो भार वर्ग में मीरू टुडू ने कांस्य व 65 किलो भार वर्ग में कुनामी मुर्मू ने कांस्य पदक हासिल किया. पूर्वी सिंहभूम जिला टीम ने गोकुलानंद मिश्रा के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में शिरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola