इंचड़ासोल में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण, काल्पनिक थीम पर सजेगा पंडाल

Updated:
विज्ञापन

भूमि पूजन करते पुजारी एवं उपस्थित कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा के इंचड़ासोल में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न। इस वर्ष भव्य काल्पनिक थीम पर बनेगा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के इंचड़ासोल स्थित शाखा मैदान में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, इंचड़ासोल की ओर से शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पुजारी तपन आचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजा करायी. इसके बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू हुआ.

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष यहां काल्पनिक थीम पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जायेगा, जिस पर लाखों रुपये खर्च होंगे. मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी. पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

दुर्गा पूजा कमेटी का गठन:

सर्वसम्मति से पूजा संचालन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष रामकृष्ण धाड़ा, उपाध्यक्ष माणिक मंडल, देवव्रत प्रहराज, ऋषि धाड़ा, श्रीदाम माईती, स्वरूप अधिकारी, अरुण बारीक, चंदु बेहरा, सचिव कमल आचार्य, सह-सचिव प्रदीप महापात्र, बानु सिंह,शशांक पाल, संतोष साहू,पुलिन बिहारी कुईला, वन बिहारी साव, रिंकू माईती, सुबोध कुमार साव, राहुल सीट, दिनेश मंडल, पापुन जाना, तारा शंकर साधु, कोषाध्यक्ष सुबल चंद्र घोष, सह-कोषाध्यक्ष:भूपेन चंद्र पात्र,सत्यजीत पाल, अरुण सीट, दीपेश कुमार घोष, तारा शंकर साहू, संरक्षक सत्यवान प्रधान, रंजीत कुमार बाला, चंडिचरण साव, तपन कुमार ओझा, दिलीपानंद गोस्वामी, गौरांग घोष, मनोज कुमार गिरी, चंद्रशेखर साव, कार्यकारी सदस्य मनोज माईती, नील मोहन माईती, ऋषि घोष, मृणाल कांती घोष,आनंद साव,जगन्नाथ कुईला, संजीत प्रधान, सत्येन जेना, तापस साव,धर्मचंद बासुरी, चंद्र शेखर बेरा, पिकलु घोष, देव सीट आदि को मनोनीत किया गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola