जमशेदपुर : डीएसपी की पत्नी ने महिला को पीटा, शिकायत दर्ज

महिला बाहर निकली और बच्चों को गाली गलौज देकर उसे घर के सामने से खदेड़ कर भगा दिया. जानकारी मिलने के बाद जब वह महिला के पास गयी तो महिला ने उसके साथ मारपीट की.
जमशेदपुर : सोनारी थानांतर्गत आदर्श नगर फेज 10,6 बी की रहने वाली भावना शर्मा ने चाईबासा में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार की पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और कपड़ा फाड़ने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस संबंध में भावना शर्मा ने बताया कि डीएसपी की पत्नी का नाम उन्हें नहीं पता है. तीन दिसंबर की रात करीब 7.57 बजे उनके बच्चे डीएसपी के घर के पास खेल रहे थे.
उसी दौरान महिला बाहर निकली और बच्चों को गाली गलौज देकर उसे घर के सामने से खदेड़ कर भगा दिया. जानकारी मिलने के बाद जब वह महिला के पास गयी तो महिला ने उसके साथ मारपीट की. महिला ने बाल पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. गर्दन और गाल पर कई बार मारा. उसके बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिये. वहीं मारपीट की जानकारी मिलने के बाद परिवार और आस पास के लोग आये और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये.
Also Read: जमशेदपुर में बीच सड़क पर भिड़े दो बैल, डेढ़ घंटे तक चली बुल फाइटिंग, कई लोग घायल
भावना शर्मा ने बताया कि उस महिला ने उनका फोन भी तोड़ दिया. इस संबंध में सोनारी थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि घायल महिला की ओर से लिखित आवेदन थाना में दिया गया है. लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










