सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पदक

जमशेदपुर. धनबाद के जगजीवन नगर ग्राउंड में राज्य स्तरीय सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. धनबाद के जगजीवन नगर ग्राउंड में राज्य स्तरीय सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पांच से लेकर 23 वर्ष तक के 50 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला के पांच खिलाड़ी रोहित, मो आजाद, अजय, गोविंद प्रसाद नोनिया और राजू पति ने शिरकत की. इसमें रोहित ने शॉटपुट में गोल्ड, मो आजाद ने शॉटपुट में रजत, और गोविंद प्रसाद नोनिया ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. इस प्रतियोगिता का आयोजन सेरिब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स झारखंड , दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, और पहला कदम स्कूल की ओर से किया गया. कार्यक्रम में एन मोदी, राजकुमार, झारखंड के प्रेसिडेंट धीरज कुमार शर्मा, सचिव राजकुमार सिंह ,स्पोर्ट्स डायरेक्टर अमित कुमार सिंह, पहला कदम स्कूल सचिव अनीता अग्रवाल उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




