Jamshedpur News : छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय एवं सतर्क

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 27 Oct 2025 1:19 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा को लेकर दिये निर्देश

Jamshedpur News :

आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर निकायों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों की सफाई, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि घाटों तक आवागमन के मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहे तथा एम्बुलेंस और गोताखोरों की टीम तैनात रहे.

भीड़भाड़ वाले घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है. वहीं यातायात पुलिस द्वारा पार्किंग स्थलों को पहले से ही चिह्नित कर लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें.उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित छठ घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें और असुरक्षित एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है, ताकि श्रद्धा और सुरक्षा के साथ छठ महापर्व संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola