बिष्टुपुर : दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

दो बाइक में सीधी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के पास शुक्रवार को देर रात दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में एक बाइक पर सवार कदमा रामजनमनगर निवासी रवि रंजन पाल (32 वर्ष) तथा दूसरी बाइक पर सवार जुगसलाई निवासी शब्बीर अली और उसका साथी सम्राट बागची घायल हो गये.
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रवि रंजन पाल को मृत घोषित कर दिया. शब्बीर का सीसीयू में इलाज चल रहा है. सम्राट के सिर पर गंभीर चोट आयी है. हादसे की सूचना पाकर परिवार वाले टीएमएच पहुंचे. इधर पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि रविरंजन पाल शुक्रवार की रात टाटानगर स्टेशन अपने जीजा तरुण सत्वा को लाने जा रहा था. मृतक के जीजा ने बताया कि रविरंजन अपने पिता का इकलौती संतान था. उसे आठ साल की एक बेटी है. पूर्व में रवि बेंगलुरु में कार चलाता था. दो माह से वह काम नहीं कर रहा था. शुक्रवार की रात टाटानगर स्टेशन से मुझे लाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान बिष्टुपुर में दुर्घटना हो गयी. जिस वक्त घटना घटी, रवि की पत्नी अपनी बेटी के साथ सोनारी स्थित मायके में थी, जबकि माता-पिता बहरागोड़ा में हैं. रवि के पिता इंद्रजीत पाल चार दिन पूर्व अपनी पत्नी का बारीपदा इलाज कराने गये थे. शनिवार को पुलिस ने रवि रंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जाता है कि बिष्टुपुर पीएनएम मॉल के पास सड़क का काम चल रहा था. इस कारण एक मार्ग को बंद कर दिया गया था. एक ही मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




