Jamshedpur News : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी 50 से अधिक समस्याएं, दिया आश्वासन
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने सभी को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में बच्चों के नामांकन के लिए जाति प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन, आर्म्स लाइसेंस, कॉलेज के लिए भूमि आवंटन समेत अन्य सार्वजनिक समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










