Jamshedpur News : 86 बस्तियों को ''''जगा मिशन'''' की तर्ज पर पट्टा देने की मांग
Updated at : 04 Jan 2026 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : कल्कि सेना जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान और संरक्षक मनोज सिंह उज्जैन ने शनिवार को सीतारामडेरा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि शहर की 86 बस्तीवासियों को खोखले वादे नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार चाहिए.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कल्कि सेना जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान और संरक्षक मनोज सिंह उज्जैन ने शनिवार को सीतारामडेरा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि शहर की 86 बस्तीवासियों को खोखले वादे नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार चाहिए. इन नेताओं ने कहा कि दशकों से निवास करने के बावजूद लाखों लोग अतिक्रमणकारी कहे जा रहे हैं. सुनील सिंह चौहान और मनोज सिंह उज्जैन ने ओडिशा के ””जगा मिशन”” का उदाहरण देते हुए झारखंड सरकार से इसी मॉडल पर शहर की बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग की. चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस नीति नहीं बनायी तो 86 बस्तियों के निवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. सभी वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई अब आत्मसम्मान की है. जिससे पीछे नहीं हटा जायेगा. मौके पर भोला सिंह, धीरेंद्र सिंह, साकेत सिंह, शंकर राव, वरुण अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




