Jamshedpur News : जिले में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की होगी जांच, अवैध पाये जाने पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की अब सख्ती से जांच की जायेगी. वायरल ब्वाॅय धूम को नशा मुक्ति केंद्र में रखने के मामले के बाद सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया है.
फर्जी केंद्र पर केस दर्ज करने के साथ-साथ पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जायेगा
Jamshedpur News :
जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की अब सख्ती से जांच की जायेगी. वायरल ब्वाॅय धूम को नशा मुक्ति केंद्र में रखने के मामले के बाद सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया है. बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के संयोजक सदन ठाकुर ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत देकर जिले के सभी नशा मुक्ति केंद्रों की गहन जांच कराने की मांग की है. उन्होंने सिविल सर्जन से इन केंद्रों के पास वैध रजिस्ट्रेशन, मेडिकल प्रमाणपत्र और संबंधित कानूनों के तहत संचालन की अनुमति है या नहीं, नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए एनडीपीएस अधिनियम (एडिक्शन एक्ट) के तहत पंजीकरण है या नहीं इसकी जांच करने की मांग की है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने इसको गंभीरता से लेते हुए जिले में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की व्यापक जांच का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि जांच में फर्जी पाये जाने पर संबंधित केंद्र पर केस दर्ज करने के साथ-साथ पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस किसी भी नशा मुक्ति केंद्र का संचालन गैरकानूनी है.28 जनवरी से पूरे शहर में विशेष अभियान चलाकर नशा मुक्ति केंद्रों की गहन जांच की जायेगी. कागजात प्रस्तुत नहीं करने वाले केंद्र के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संस्था में योग्य चिकित्सक, प्रशिक्षित काउंसलर या मनोचिकित्सक मौजूद हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि विभाग को ऐसी जानकारी मिली है कि मानगो के पारडीह चौक, डिमना चौक के आगे, छोटा गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में नशा मुक्ति केंद्रों का फर्जी संचालन हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




