ePaper

आरसेटी में 10 दिवसीय बकरी व मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू, ऋण भी देगा बैंक

Updated at : 26 Jul 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
आरसेटी में 10 दिवसीय बकरी व मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू, ऋण भी देगा बैंक

पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी ट्रेनिंग सेंटर में 10 दिवसीय बकरी पालन एवं मुर्गी पालन के प्रशिक्षण का शुभारंभ डीडीसी मनीष कुमार द्वारा किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंड के प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल हुये.

विज्ञापन

खुद का रोजगार करना चाहते हैं तो लें बकरी व मुर्गी पालन प्रशिक्षण : डीडीसी

जमशेदपुर :

पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी ट्रेनिंग सेंटर में 10 दिवसीय बकरी पालन एवं मुर्गी पालन के प्रशिक्षण का शुभारंभ डीडीसी मनीष कुमार द्वारा किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंड के प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल हुये. डीडीसी ने कहा कि सभी प्रशिक्षणर्थियों को उद्यम स्थापित करने में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ मिलेगा. आरसेटी का प्रशिक्षण उन सभी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म है, जो सफल उद्यमी बनकर खुद का रोजगार करना चाहते हैं. इस तरह वह खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं आसानी से मुर्गी और बकरी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं, जिसे कम पूंजी में, कम समय में, कम मेहनत में कम जगह में शुरू किया जा सकता है. सभी प्रशिक्षुओं को मुर्गी और बकरी के रख-रखाव, टीकाकरण, मुर्गियों और बकरियों में होने वाली सामान्य बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम में डीपीएम जेएसएलपीएस, आरसेटी के एसडीआर, निदेशक के अलावा समस्त आरसेटी की टीम उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola