गोलमुरी : अवैध शराब बिक्री करते एक गिरफ्तार, 75 बोतल बियर बरामद

Updated:
विज्ञापन

गोलमुरी : अवैध शराब बिक्री करते एक गिरफ्तार, 75 बोतल बीयर बरामद

विज्ञापन

फोटो- 29 गोलमुरी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें स्लैग रोड निवासी सूरज रविदास और पुसू राय के घर पर छापेमारी की गयी. जहां से पुलिस ने कुल 75 बोतल बियर बरामद किया है. जब्त बियर की कीमत करीब 12 हजार है. इस दौरान पुलिस ने सूरज रविदास को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों घरों में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान सूरज रविदास के घर से 51 बियर की बोतल बरामद की गयी है. वहीं पुसु राय के घर से पुलिस ने 25 बोतल बियर बरामद किया है. पुलिस ने कुल 75 बोतल बियर जब्त कर किया है. पुलिस ने बताया कि अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola