Jamshedpur News : पैनिक बुकिंग न करें उपभोक्ता, सप्ताह भर में मिल जायेगा गैस सिलिंडर : इंडियन ऑयल
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : शहर में गैस की उपलब्धता को लेकर मचे ऊहापोह के बीच इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है.
विज्ञापन
एजेंसियों को सख्त निर्देश, हालात में सुधार होने तक सातों दिन कार्यालय खोलकर रखें
Jamshedpur News :
शहर में गैस की उपलब्धता को लेकर मचे ऊहापोह के बीच इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों को घबराने या पैनिक बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है. जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग स्वीकार कर ली गयी है, उन्हें आगामी एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जायेगा.25 दिनों के लॉक पीरियड का पालन जरूरी
अधिकारियों ने कहा कि वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह जरूरी है कि उपभोक्ता 25 दिनों के निर्धारित ”लॉक पीरियड” के बाद ही अपनी बारी आने पर बुकिंग करायें. बेवजह समय से पहले बुकिंग की कोशिश करने से सिस्टम पर दबाव बढ़ता है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को परेशानी होती है. यदि किसी उपभोक्ता को बुकिंग या वितरण को लेकर कोई विशेष समस्या है, तो वे सीधे गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर वस्तुस्थिति स्पष्ट कर सकते हैं.तकनीकी कारणों से मैसेज मिलने में हो रही देरी
उपभोक्ताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कंपनी ने बताया कि वर्तमान में सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण बुकिंग का कंफर्मेशन मैसेज मिलने में देरी हो रही है. इसके अलावा कई मामलों में ग्राहकों के केवाइसी अपडेट न होने या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अलग होने के कारण भी सूचनाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं. अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मैसेज देरी से मिलने के बावजूद बुकिंग दर्ज हो रही है और क्रम के अनुसार गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










