15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jamshedpur News : खासमहल-छोटागोविंदपुर रोड पर बारीगोड़ा से आगे निर्माण कार्य शुरू

Jamshedpur News : खासमहल-छोटागोविंदपुर सड़क परियोजना के तहत बारीगोड़ा से आगे छोटागोविंदपुर की दिशा में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

रेलवे से एनओसी मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद

Jamshedpur News :

खासमहल-छोटागोविंदपुर सड़क परियोजना के तहत बारीगोड़ा से आगे छोटागोविंदपुर की दिशा में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है. लंबे समय से रेलवे की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण इस हिस्से में कार्य रुका हुआ था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग को एनओसी प्रदान कर दिया गया है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस संबंध में स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अनुमति देने का आग्रह किया था.

गौरतलब है कि खासमहल-छोटागोविंदपुर रोड खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा और गदड़ा मेन रोड होते हुए छोटागोविंदपुर के चांदनी चौक तक बनायी जानी है. इस सड़क की कुल लंबाई 7.670 किलोमीटर है, जिसमें साढ़े तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा रेलवे भूमि के अंतर्गत आता है. इसी कारण इस हिस्से के निर्माण के लिए रेलवे की अनुमति आवश्यक थी. जबकि झारखंड सरकार के हिस्से वाली जमीन पर सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग ने पूरा कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel