ePaper

जमशेदपुर को औद्योगिक शहर बनाने के लिए आज सीएम करेंगे बैठक

Updated at : 11 Sep 2020 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर को औद्योगिक शहर बनाने के लिए आज सीएम करेंगे बैठक

जमशेदपुर को औद्योगिक शहर बनाने के लिए आज सीएम करेंगे बैठक

विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर को औद्योगिक शहर बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 सितंबर को इसकी समीक्षा करेंगे. साथ ही औद्योगिक शहर बनाये जाने के मुद्दे पर एक प्रजेंटेशन भी दिया जायेगा.गौरतलब है कि जमशेदपुर के दो-तिहाई भूमि में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने और शेष भूमि को नगर निगम घोषित किये जाने का प्रस्ताव है.

बैठक में नगर विकास विभाग के अधिकारी समेत जमशेदपुर के डीसी व टाटा स्टील के अधिकारी भी रहेंगे. मुख्यमंत्री इसी दिन रांची स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भारत सरकार एवं राज्य मद से खर्च किये जाने के मामले की भी समीक्षा करेंगे.

साथ ही उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों की भी समीक्षा की जायेगी. सीएम जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना कार्यकारी समिति की बैठक भी करेंगे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola