Jamshedpur News : परसुडीह में पुराने विवाद में झड़प, एक ही परिवार के चार लोग घायल
Updated at : 18 Jan 2026 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

परसुडीह थानांतर्गत छोलागोड़ा के लटकुगोड़ा में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट में शंकरपुर के रहने वाले टिंकू गोप, उसका भाई श्याम गोप, मां सुंदरी गोप और पत्नी सुषमा गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
विज्ञापन
पूर्व के विवाद को समाप्त करने के लिए फोन कर बुलाया था, बात बढ़ने पर कर दिया हमला
Jamshedpur News :
परसुडीह थानांतर्गत छोलागोड़ा के लटकुगोड़ा में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट में शंकरपुर के रहने वाले टिंकू गोप, उसका भाई श्याम गोप, मां सुंदरी गोप और पत्नी सुषमा गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज किया गया. मारपीट में टिंकू और उसके भाई श्याम को गंभीर चोट लगी है. घटना शनिवार सुबह की है. टिंकू गोप ने इस मामले में मिहिर गोप, टिलू पात्रो, राहुल पात्रो , कैप्टन सरदार पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में टिंकू ने बताया कि शनिवार को मिहिर गोप ने उसे फोन कर बुलाया था. जहां शराब खरीदने को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद मिहिर गोप व अन्य लड़कों ने मिलकर लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. जानकारी मिलने पर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनलोगों पर भी हमला कर दिया. वहीं, दूसरी ओर परसुडीह पुलिस ने बताया कि मिहिर गोप और टिंकू गोप के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार को भी मिहिर गोप ने टिंकू और उसके परिवार के लोगों को बातचीत करने के लिए बुलाया था. जहां विवाद पुरानी बात को लेकर मामला बिगड़ गया. इस दौरान मिहिर गोप और उसके साथियों ने लाठी-डंडा से सभी पर हमला कर दिया. जिससे टिंकू और अन्य लोग जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




