Cisce zonal basketball championship: केरला समाजम व केपीएस कदमा ने जीता खिताब

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की मेजबानी में आयोजित सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की मेजबानी में आयोजित सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में केरला समाजम मॉडल स्कूल की टीम विजेता व कारमेल की टीम उपविजेता बनी. जेएच तारापोर को तीसरा स्थान मिला. वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में केपीएस कदमा की टीम ने खिताब पर अपना कब्जा जमाया. हिलटॉप की टीम उपविजेता व गुलमोहर की टीम को तीसरा स्थान मिला. गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन होगा. अंतिम दिन अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे. इस टूर्नामेंट के बालक वर्ग में 13 और बालिका वर्ग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर जोन की टीम चुनी जायेगी. जो, रीजनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola