CISCE NATIONAL BOXING COACH KUNDAN: केपीएस के कुंदन चंद्रा बने सीआइएससीइ नेशनल बॉक्सिंग टीम को कोच

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

केपीएस कदमा के खेल शिक्षक सह एनआइएस बॉक्सिंग कोच कुंदन कुमार चंद्रा को सीआइएससीइ नेशनल बॉक्सिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. केपीएस कदमा के खेल शिक्षक सह एनआइएस बॉक्सिंग कोच कुंदन कुमार चंद्रा को सीआइएससीइ नेशनल बॉक्सिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है. उनके नेतृत्व में सीआइएससीइ की बॉक्सिंग टीम दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 30 अप्रैल से लेकर 5 मई तक आयोजित होने वाली 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआइ) प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. केपीएस मानगो में 2013 से खेल शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले कुंदन कुमार चंद्रा सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. कुंदन कुमार चंद्रा इससे पहले भी अपने स्कूल का नाम रोशन करते हुए एसजीएफआइ नेशनल टीम की कोच की भूमिका निभा चूके हैं. वहीं, उनके नेतृत्व में केपीएस स्कूल ने कई नेशनल प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. कुंदन चंद्रा पिछले 13 वर्षों से ग्रासरुट बॉक्सिंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. टीम का मैनेजर केपीएस गम्हरिया की स्नेहा कुमारी को बनाया गया है. एसजीएफआइ के लिए चयनित 10 सदस्यीय बालिका सीआइएससीइ बॉक्सिंग टीम में केपीएस की आबिदा खान, रिचा कुमारी, नरभेराम की प्राची सिंह शामिल है. ये सभी खिलाड़ी अंडर-19 आयु वर्ग में पदक के लिए फाइट करेंगी. वहीं, 11 सदस्यीय बालक अंडर-19 टीम में बेल्डीह चर्च स्कूल के दीप दत्ता अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola