cisce jamshedpur zonal chess championship: सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता में 305 खिलाड़ी शामिल

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

लोयोला स्कूल, टेल्को में बुधवार से सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, टेल्को में बुधवार से सीआइएससीइ जोनल शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले खेले गये. अंडर-19 आयु वर्ग में टैगोर एकेडमी के कुमार संकल्प विजेता बने. एलएफएस के दर्श व वी आकाश क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-17 वर्ग में कारमेल के देवांजन सिन्हा पहले, जेवियर के मो जिशान दूसरे व एमएनपीएस के राघवेंद्र गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-14 बालक वर्ग में कारमेल के वैभव साइ पहले, केपीएस के त्रिशानु मुखर्जी दूसरे वलोयोला के निश्चय सिंह राणा तीसरे स्थान पर रहे. इस प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों के 305 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 19 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर सीआइएससीइ की जोनल टीम चुनी जायेगी. जो, रिजनल प्रतियोगिता में शिरकत करेगी. टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर फादर केएम जोसेफ (रेक्टर, लोयोला स्कूल), फादर माइकल थानराज, चरनजीत ओहसन, फादर जेरी डिसूजा, जयंत कुमार भुइंया व चंदन कुमार प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola