ए डिवीजन में छोटानागपुर और विकास समिति की टीमें जीतीं

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप ए के मैच में छोटानागपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी.
जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप ए के मैच में छोटानागपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी. छोटानागपुर की ओर से होपो सरदार ने मैच के 15वें मिनट में विजयी गोल किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन के ग्रुप-बी मैच में विकास समिति की टीम ने यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को 4-1 से मात दी. विकास समिति की ओर से हरिश चंद्र सोरेन ने दो, गणेश टुडू और शीतल हेंब्रम ने एक-एक गोल किया. यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी के रवि गागराई ने एक गोल किया. आर्मरी मैदान में बुधवार को झारखंड बयार और आंबेडकर एफसी के बीच मैच होगा. टिनप्लेट मैदान में कातिन फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम आमने-सामने होगी. यह दोनों मैच दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




