Jamshedpur News : चिटफंड की आरोपी शिल्पा रॉय को मिली जमानत, 59 लाख की ठगी का है आरोप
Published by :RAJESH SINGH
Published at :27 Feb 2026 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : चिटफंड के नाम पर करीब 59 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी शिल्पा रॉय को अदालत से राहत मिल गयी है.
विज्ञापन
एडीजे-3 कोर्ट ने दी सशर्त बेल, 8 दिसंबर 2025 से जेल में थीं बंद
Jamshedpur News :
चिटफंड के नाम पर करीब 59 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी शिल्पा रॉय को अदालत से राहत मिल गयी है. गुरुवार को जमशेदपुर के एडीजे-3 निति कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद शिल्पा रॉय की जमानत याचिका मंजूर कर ली. वह 8 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थीं. इधर, अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने पक्ष रखा. उन्होंने दलीलों के जरिये आरोपी को जमानत देने का आग्रह किया, जिसे सुनने के बाद कोर्ट ने बेल बॉन्ड भरने पर रिहा करने का आदेश दिया. आरोप है कि शिल्पा रॉय और उनके परिवार ने इलाके के करीब 17 लोगों को झांसे में लेकर कुल 59 लाख रुपये जमा कराये और फिर रातों-रात फरार हो गये. इस ठगी को लेकर पीड़ितों ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.पूरा परिवार है प्राथमिकी में नामजद
पुलिस की तफ्तीश और दर्ज केस के अनुसार, इस ठगी में शिल्पा रॉय के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. पुलिस ने मामले में शिल्पा के पति सोमेन रॉय, बेटी सायना रॉय, बहन अर्पणा कौशिक और मां चीनू गोप के विरुद्ध भी केस दर्ज किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




