ePaper

Champai Soren ने आदिवासियों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे

Updated at : 25 Oct 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Champai Soren

Champai Soren

Champai Soren: चंपाई सोरेन ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा है कि हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करायेंगे. मौके पर उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाटशिला और बहरागोड़ा के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद घाटशिला के पावड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आदिवासी-मूलवासी, संताल परगना और झारखंड को बचाना है, तो भाजपा को लाना होगा. संथात परगना में घुसपैठियों के सवाल पर झामुमो चुप है. भाजपा सत्ता में आयी तो आदिवासियों और मूलवासियों की मांगें पूरी होंगी. भ्रष्टाचार दूर होगा.

हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करायेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ओलचिकी लिपी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया. अब हो भाषा को आठवीं अनुसूची में दर्जा मिलेगा. भाजपा ने आदिवासियों को सम्मान दिया है, पर कांग्रेसियों ने गोली चलाने का काम किया है. आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया. आज बंगलादेशी घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं. लूटी गयी जमीन को भाजपा वापस दिलायेगी. एक समय संताल परगना में सैकड़ों आदिवासी परिवार रहते थे. आज गांव के गांव खाली हो गये हैं. झारखंड के 81 सीटों पर भाजपा की जीत होगी.

Also Read: 2 करोड़ नहीं दिए तो कांग्रेस ने काट दिया टिकट, उमाशंकर अकेला का आरोप, पार्टी बोली- लीगल एक्शन लेंगे

मैंने जितनी भी बहाली निकाली, रोक दी गयी

चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना लागू होगी. माता-बहनों के खाते में 2100 रुपये प्रत्येक माह जायेंगे. सरकार बनते ही बंद खदानें खुलेंगी. मऊभंडार-मुसाबनी जो सन्नाटा पसरा रहता है, वह दूर होगा.

Also Read: साहिबगंज के बाद अब कोडरमा में मिली कैश, कार से 26 लाख के साथ एक हिरासत में

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola