ePaper

2 करोड़ नहीं दिए तो कांग्रेस ने काट दिया टिकट, उमाशंकर अकेला का आरोप, पार्टी बोली- लीगल एक्शन लेंगे

Updated at : 25 Oct 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
uma shankar akela barhi jharkhand assembly election 2024

जीए मीर पर उमाशंकर अकेला ने लगाया है गंभीर आरोप.

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में कांग्रेस पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगा है. बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा है कि उनसे 2 करोड़ की मांग हुई थी.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया है. अकेला ने कहा है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे थे. पैसे नहीं देने पर उनका (उमाशंकर अकेला) का टिकट काट दिया. कांग्रेस ने इस बार अकेला को बरही से टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह पार्टी ने अरुण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है.

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अकेला ने लगाए आरोप

झारखंड के चर्चित नेता ने समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद कांग्रेस पार्टी पर ये आरोप लगाए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर पार्टी टिकट देने के एवज में पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं.

कांग्रेस में टिकट बंटवारे में हुआ पैसे का खेल

उमाशंकर अकेला ने कहा कि उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे गए थे. वे पैसे नहीं दे पाए, तो कांग्रेस पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया. उनकी जगह पार्टी ने किसी और को बरही विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया. अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि टिकट के बंटवारे में पैसे का खूब खेल हुआ है.

उमाशंकर अकेला के आरोप गलत – राकेश कुमार सिन्हा

उमाशंकर अकेला के इन आरोपों को झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश कुमार सिन्हा ने गलत करार दिया है. कहा है कि चुनाव में जब किसी का टिकट कट जाता है, तो वह इसी तरह की बातें शुरू कर देता है. पार्टी ने एक सर्वे कराया था, जिसमें उनकी हार तय दिख रही थी. इसलिए पार्टी ने उनका टिकट काट दिया.

अकेला पर लीगल एक्शन लेगी पार्टी – कांग्रेस प्रवक्ता

राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि 2 दिन से उनकी सीट को होल्ड पर रखा गया था. अगर प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे थे, तो उन्हें पहले ही यह बात सार्वजनिक करनी चाहिए थी. लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया. जब उनका टिकट कट गया, तो वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं. पार्टी उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेगी. उनसे कहेगी कि वे आरोप को साबित करें.

Also Read

अपने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता, प्रचार के लिए पेड़ पर खुद ठोका था अपना पोस्टर

81 में 70 विधायकों का टिकट कंफर्म, 4 बन गये सांसद, जानें दल बदल करने वाले कितने विधायक लड़ रहे चुनाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola