छड़ीदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का Video वायरल, बड़कागांव मुखिया और पुत्र पर लगा मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

हजारीबाग के बड़कागांव में मुखिया वासुदेव यादव और उनके पुत्र पर छड़ीदार व ग्रामीण से मारपीट का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. दोनों घायलों को इलाज के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

संजय सागर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव में मुखिया वासुदेव यादव और उनके पुत्र करण यादव पर गांव के छड़ीदार किनू महतो और ग्रामीण लालमणि महतो के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में किनू महतो को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है. घटना 28 अगस्त की देर शाम की बताई जा रही है.

मारपीट में घायल किनू महतो और लालमणि महतो का प्राथमिक इलाज बड़कागांव अस्पताल में कराया गया. इसके बाद दोनों ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. वहीं, घटना के बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा मुखिया वासुदेव यादव के घर का घेराव किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गांव में बैठक की सूचना देने के दौरान हुआ विवाद

छड़ीदार किनू महतो ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 29 अगस्त को गांव में होने वाली बैठक की सूचना वह ग्रामीणों को दे रहे थे. इसी दौरान मुखिया वासुदेव यादव और उनके पुत्र करण यादव से विवाद हो गया. किनू महतो का आरोप है कि दोनों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए शोर मचाने पर आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया. इसके बाद ग्रामीण उन्हें मोटरसाइकिल से इलाज के लिए बड़कागांव अस्पताल ले गए.

ये भी पढ़ें- Ranchi: कुत्ते को गली में गंदगी फैलाने से रोका, भड़के मालिक ने कर दी मारपीट

विवाद के दौरान पहुंचे ग्रामीण पर भी मारपीट का आरोप

लालमणि महतो ने भी मुखिया और उनके पुत्र के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. उनके अनुसार, जब मुखिया वासुदेव यादव, उनके पुत्र करण यादव और किनू महतो के बीच विवाद हो रहा था, उसी दौरान वह वहां पहुंचे थे. आरोप है कि इसके बाद मुखिया और उनके पुत्र ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए.

मुखिया ने आरोपों से किया इनकार

मुखिया वासुदेव यादव ने दोनों के साथ मारपीट करने के आरोप से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि एक मामले में बेलदार को लेकर किनू महतो के साथ कहासुनी हुई थी. उन्होंने मारपीट से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल डराया था. मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ ग्रामीण उनके घर पहुंचे और पत्थरबाजी की.

ये भी पढ़ें- मोरहाबादी में 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली, पूरे राज्य से जुटेंगे लोग

वायरल वीडियो की भी जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. बड़कागांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रही है. घटना की वास्तविक वजह और मारपीट की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola