Ranchi: कुत्ते को गली में गंदगी फैलाने से रोका, भड़के मालिक ने कर दी मारपीट
कुत्ते के गंदगी को लेकर विवाद में मारपीट
रांची के सदर थाना क्षेत्र में कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रवण की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांचीः गली में कुत्ते के गंदगी फैलाने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के जामुन टोली गली नंबर-1 का है. जहां कुत्ते की गंदगी साफ करने की बात से विवाद शुरू हुआ. और यह इतना आगे बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस पूरे मामले में संजीत चौधरी ने सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
गली में कुत्ते को टहलाने आया था व्यक्ति
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25 अगस्त को एक व्यक्ति अपने कुत्ते को लेकर गली में आया था. कुत्ता गली में गंदगी फैला रहा था, जिसका संजीत चौधरी ने विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त व्यक्ति ने संजीत चौधरी के साथ मारपीट की. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर वार्ड सदस्य के खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने लेकर हुए फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए