रक्षाबंधन पर वार्ड सदस्य के खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने लेकर हुए फरार
छानबीन करती पुलिस| Prabhat Khabar Network
पतरातू में रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने गई वार्ड सदस्य के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
पतरातू (रामगढ़): रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने रांची गयीं हनुमानगढ़ी पंचायत की वार्ड सदस्य निम्मी टोप्पो के पतरातू रोड नंबर-23 स्थित घर में शुक्रवार रात चोरी हो गयी. चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण समेत 20 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए.
रांची से लौटने पर टूटा मिला दरवाजा
शनिवार सुबह रांची से घर लौटने पर निम्मी टोप्पो ने मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देखा. घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था. सामान की जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी.

आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए चोर
पीड़िता के अनुसार, चोर सोने की चेन, अंगूठी, नोज पिन, दो सोने की जितिया, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी के लॉकेट, 10 चांदी के सिक्के, एक सोने का लॉकेट, पांच सोने की अंगूठियां और 20 हजार रुपए नकद ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताए जा रही है.
ये भी पढ़ें- टूटे मकानों की मरम्मत के लिए सरकार ने खोला खजाना, धनबाद-बोकारो को 30-30 लाख रुपए जारी
पड़ोसी के घर के दरवाजे में भी लगा दी कुंडी
बताया गया कि चोरी के दौरान चोरों ने पड़ोसी के घर के बाहर के दरवाजे में भी कुंडी लगा दी थी. आशंका है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पड़ोसियों को चोरी की भनक न लगे और वे बाहर नहीं निकल सकें.

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने आसपास के इलाके और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है. पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.
ये भी पढ़ें- धनबाद में 49 हजार घर अब भी नल के पानी से दूर, 522 करोड़ की योजना के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए