क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए रामगढ़ आया 11 वर्षीय किशोर लापता, ओरमांझी से सकुशल मिला

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ से लापता हुआ किशोर रांची के औरमांझी से सकुशल बरामद

रामगढ़ में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए आया एक 11 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे महज चार घंटे के भीतर ओरमांझी, रांची से सकुशल बरामद कर लिया.

विज्ञापन

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ः क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए गिरिडीह से रामगढ़ आया 11 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. किशोर के साथी आसिफ कुमार ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर उसके लापता होने की जानकारी दी. वहीं, आवेदन के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू की. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी.

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

किशोर की तलाश में पुलिस टीम ने रामगढ़ शहर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को किशोर के ओरमांझी, रांची में होने का पता चला. इसके बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर किशोर को ओरमांझी से सकुशल बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें- Ranchi को मिलेगी राज्य की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा- थाना प्रभारी

किशोर के सुरक्षित मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया. मामले में जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोर के लापता होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई और करीब चार घंटे में किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सौंप दिया.




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola