राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन
उपायुक्त ऋतुराज ने दिखाई हरी झंडी
रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. उपायुक्त ऋतुराज ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रोत्साहित किया. यह प्रतियोगिता खेल के महत्व पर प्रकाश डालती है.
भागीरथ महतो की रिपोर्ट
आपके शहर में
रामगढ़ः राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन की ओर से ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
प्रतियोगिता का शुभारंभ पुरुष वर्ग के लिए पटेल चौक और महिला वर्ग के लिए छावनी फुटबॉल मैदान से किया गया. उपायुक्त ऋतुराज ने दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने खुद भी धावकों के साथ दौड़ लगाई और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में मैनाबेड़ा ने खिजरी को 1-0 से हराकर जीता मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
खेल से शारीरिक और मानसिक विकास
इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है. रामगढ़ जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जिला प्रशासन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मंच और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को बधाई दी गई. साथ ही भविष्य में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को जारी रखने की बात कही गई.
ये भी पढ़ें- दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो गंभीर रुप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए