सिमडेगा में मैनाबेड़ा ने खिजरी को 1-0 से हराकर जीता मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
विजेता उपविजेता के साथ मुख्य अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के सामटोली में आयोजित मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मैनाबेड़ा ने खिजरी को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जानिए टूर्नामेंट की पूरी जानकारी.
सिमडेगाः सामटोली पारिस मैदान में आयोजित चार दिवसीय फादर लुईस काडोंग स्मृति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन शुक्रवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में मैनाबेड़ा की टीम ने खिजरी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की सीख देता है. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी.
आपके शहर में
पहले हाफ में गोल के लिए जूझती रहीं दोनों टीमें
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में मैनाबेड़ा और खिजरी की टीम आमने-सामने थीं. पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास हुए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली. पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा.
ये भी पढ़ें- एपीपी परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना पर रोक से झारखंड हाइकोर्ट का इनकार
दूसरे हाफ में मैनाबेड़ा ने दागा निर्णायक गोल
दूसरे हाफ में मैनाबेड़ा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया. टीम के खिलाड़ियों ने खिजरी के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया और एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद खिजरी की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मैनाबेड़ा के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षापंक्ति के साथ उसके सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया. अंततः मैनाबेड़ा ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन समारोह में वार्ड पार्षद जेवियर फ्रांसिस खलखो, जोसेफा लकड़ा, अगुस्ता कुल्लू और रोशा केरकेट्टा मौजूद रहे. सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता टीम को जीत की बधाई दी. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संरक्षक सह मार्गदर्शक फादर इग्नाशियूस टेटे, मुख्य कार्यकारी सदस्य ब्रिसीयूस सोरेंग, आयोजन समिति के अध्यक्ष आशिसन तिग्गा, प्रवीण टेटे, प्रशान्त केरकेट्टा, अनूप डुंगडुंग, रिचर्ड समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ये भी पढ़ें- जयपाल सिंह मुंडा की विरासत को नई पहचान दे रहीं बेटियां, हॉकी और तीरंदाजी में देश-विदेश तक बनाई पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए