दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो गंभीर रुप से घायल
हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति
मांडू के एनएच-33 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और एक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया.
मो. फिरोज की रिपोर्ट
आपके शहर में
मांडू (रामगढ़): एनएच-33 फोरलेन स्थित मिडिल स्कूल के समीप क्रॉसिंग पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान केके बासौदी गांव निवासी शांति देवी और हजारीबाग जिले के चौबे गांव निवासी तुलसी नायक के रूप में हुई है. तुलसी नायक बरकाकाना रेलवे स्टेशन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं.
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक डॉ. मनीषा कुमारी और स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए रामगढ़ आया 11 वर्षीय किशोर लापता, ओरमांझी से सकुशल मिला
ड्यूटी पर जाने से पहले हादसे का शिकार हुए लोको पायलट
बताया जाता है कि तुलसी नायक की शनिवार शाम पांच बजे बरकाकाना से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में लोको पायलट के रूप में ड्यूटी निर्धारित थी. हालांकि, ड्यूटी पर जाने से पहले ही वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. हादसे के बाद कुछ देर तक क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए