Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल ने 540 लोगों को चेन पुलिंग के मामले में किया गिरफ्तार

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने रेलवे सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जुलाई 2025 से मध्य जनवरी 2026 तक व्यापक अभियान चलाया.
जुलाई 2025 से मध्य जनवरी 2026 का जारी हुआ आंकड़ा
रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 40 लोग गिरफ्तार
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने रेलवे सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जुलाई 2025 से मध्य जनवरी 2026 तक व्यापक अभियान चलाया. इस अवधि में रेलवे अधिनियम और रेलवे संपत्ति संरक्षण कानून के तहत कई मामलों का खुलासा हुआ और बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) में 540 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, रेलवे सिग्नल प्रणाली को नुकसान पहुंचाने में 40 लोगों की गिरफ्तारी की गयी.रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत सिग्नलिंग सामग्री की चोरी से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गयी. इस श्रेणी में 137 लोगों को गिरफ्तार किया गया. चोरी की गयी सामग्रियों में केबुल, फिटिंग्स और अन्य तकनीकी उपकरण शामिल थे, जिनका उपयोग ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में किया जाता है. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्तियों की रक्षा और निर्बाध ट्रेन संचालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंडल स्तर पर आरपीएफ और संबंधित विभागों को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




