Jamshedpur News : कदमा में जुआ, मटका, नशीली दवाओं व सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा के खिलाफ चलायेंगे अभियान : सरयू राय

Updated at : 26 Oct 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : कदमा में जुआ, मटका, नशीली दवाओं व सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा के खिलाफ चलायेंगे अभियान : सरयू राय

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने शनिवार को खरकई एवं सुवर्णरेखा नदियों के किनारे कदमा और सोनारी क्षेत्र में तैयार छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

छठ घाटों को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और प्रशासन का काम सराहनीय : विधायक

समर्थकों से अड्डेबाजी, सरकारी जमीनों पर कब्जे की कोशिश, हर किस्म की समस्याओं की सूची बनाने को कहा

Jamshedpur News :

विधायक सरयू राय ने शनिवार को खरकई एवं सुवर्णरेखा नदियों के किनारे कदमा और सोनारी क्षेत्र में तैयार छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने पाया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का सक्रिय सहयोग लेकर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक सहयोगियों ने छठ घाटों की सफाई और घाटों तक पहुंच पथ बनाने का उत्तम प्रबंध किया है. जिला प्रशासन और अक्षेस का काम सराहनीय है. कतिपय घाटों पर छोटी-मोटी त्रुटियां रह गयी हैं, जिन्हें अक्षेस द्वारा रविवार तक दूर करने का भरोसा दिया गया है. सरयू राय ने बताया कि छठ घाट की तैयारियों का जायज़ा लेते समय कदमा के शास्त्रीनगर एवं खरकई नदी के समीपवर्ती मोहल्लों के लोगों ने जनसुविधाओं की कमी और कानून व्यवस्था में गिरावट पर चिंता व्यक्त की. श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि कदमा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने लिए छठ के बाद सघन अभियान चलाया जायेगा. जदयू, भाजपा एवं अपने अन्य समर्थकों को उन्होंने निर्देश दिया कि वे इलाकों के अनुसार एक-एक सड़कों, गलियों, नालियों, सफ़ाई आदि की स्थिति का विस्तृत विवरण तैयार करें. बरसात में कहां-कहां जल जमाव होता है और बाढ़ का पानी किन इलाकों में घुस जा रहा है, इसकी सूची बनाएं. इन समस्याओं को ठीक करने की समयबद्ध योजनाएं लागू की जायेंगी और कदमा को विकास का आदर्श क्षेत्र तथा समस्या मुक्त क्षेत्र बनाया जायेगा. विधायक सरयू राय ने कहा कि जिन स्थानों पर अड्डेबाजी होती है, जुआ, मटका, नशीली दवाओं का आतंक है, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा की होड़ है, उनका भी विवरण तैयार करें. प्रमुख इलाकों जैसे शास्त्री नगर, भाटिया बस्ती, रामजन्म नगर आदि को विकसित करने और जनसमस्या मुक्त करने का विशेष प्रयत्न होगा और जिला प्रशासन, अक्षेस एवं टाटा स्टील यूआइएसएल के सामने ठोस प्रस्ताव रखकर उनसे काम कराया जायेगा. कहा कि छठ पर्व पर हमारा यह संकल्प है, जिसे छठी मइया के आशीर्वाद और जनसहयोग से पूरा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola