Jamshedpur News : दलमा में तितली गार्डन का उद्घाटन, आज से 10 प्रजातियों की तितली का दीदार कर सकेंगे पर्यटक
Updated at : 05 Jan 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : झारखंड सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख पी ने रविवार को दलमा में तितली गार्डन और दलमा बुरु हाट का उद्घाटन किया.
विज्ञापन
तितली गार्डन से पर्यावरण संरक्षण, शोध और अध्ययन में भी मदद मिलेगी
इको टूरिज्म को लगातार बढावा दे रही है झारखंड सरकार : अबु बकर सिद्दीख पी
Jamshedpur News :
झारखंड सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख पी ने रविवार को दलमा में तितली गार्डन और दलमा बुरु हाट का उद्घाटन किया. सोमवार से पर्यटकों व आम लोगों के लिए गार्डन नि:शुल्क खुलेगा. टाटा जू की तरह करीब एक एकड़ में फैले तितली गार्डन के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इको टूरिज्म को लगातार बढावा दे रही है. इससे रोजगार के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अवसर भी सृजित हो रहे हैं. उद्घाटन औपचारिकता के बाद अधिकारियों ने तितली गार्डन में दस विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को छोड़ा और पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता के महत्व व जागरुकता का संदेश दिया. तितली गार्डन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने के साथ तितलियों के संरक्षण, शोध और अध्ययन में भी सहायक होगा. मौके पर दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी, वन संरक्षक (सीसीएफ) वाइल्डलाइफ एसआर नटेश, एटी मिश्रा, स्मिता पंकज, विश्वनाथन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




