Jamshedpur News : बिष्टुपुर : बुलेट चालक की दबंगई, बाइक से हल्की टक्कर के बाद रिटायर टाटा स्टीलकर्मी को तीन घंटे तक शहर में घुमाया

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिष्टुपुर डायगनल रोड में शनिवार दोपहर बाइक से हल्की टक्कर के बाद एक बुलेट सवार युवक ने कदमा रामनगर रोड नंबर-2 निवासी और सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी पुरनेंदू कुमार मोहंती को जबरन अपने साथ ले जाकर करीब तीन घंटे तक शहर में घुमाया.

विज्ञापन

घरवालों से मांगे 36 हजार रुपये, टिनप्लेट चौक पर उतारकर हुआ फरार

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर डायगनल रोड में शनिवार दोपहर बाइक से हल्की टक्कर के बाद एक बुलेट सवार युवक ने कदमा रामनगर रोड नंबर-2 निवासी और सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी पुरनेंदू कुमार मोहंती को जबरन अपने साथ ले जाकर करीब तीन घंटे तक शहर में घुमाया. इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया और परिजनों से 36 हजार रुपये की मांग की. बाद में युवक उन्हें टिनप्लेट चौक पर छोड़कर फरार हो गया. घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है. पुरनेंदू मोहंती टीएमएच से इलाज कराकर बिष्टुपुर दवा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी बाइक बुलेट से हल्की सी टकरा गयी. पहले विवाद हुआ, फिर स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करा दिया. आरोप है कि बाद में युवक उन्हें रास्ते में रोककर भदानी टावर के पास ले गया, वहां, मोबाइल छीन लिया और उनकी बाइक वहीं, खड़ी कर जबरन उन्हें अपनी बुलेट पर बैठाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन घंटे तक घुमाता रहा.

इस दौरान युवक ने पुरनेंदू मोहंती के बेटे निरुप मोहंती को फोन कर रुपये मांगे और अलग-अलग जगह बुलाता रहा. तीन घंटे बाद वह पुरनेंदू मोहंती को टिनप्लेट चौक पर छोड़ दिया गया, जहां से वह टेंपो से साकची पहुंचे. निरुप मोहंती ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम राहुल सिंह बताया. वह शराब की बोतल कमर में लेकर घूम रहा था और शराब पीते हुए बाइक चला रहा था. निरुप मोहंती के अनुसार घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगा है. पुलिस इसकी जांच कर बुलेट चालक के खिलाफ कार्रवाई करे. मामले में गोलमुरी निवासी राहुल सिंह के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola