Jamshedpur News : बिष्टुपुर : सेंट मैरी स्कूल के जूनियर ब्लॉक में जेएनएसी ने अवैध निर्माण रुकवाया

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 09 Apr 2026 1:29 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के जूनियर ब्लॉक में बिना अनुमति के हो रहे अवैध निर्माण पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन

स्कूल में बिना अनुमति हो रहा था निर्माण, जेएनएसी के उपनगर आयुक्त के निर्देश पर पहुंची टीम

प्रबंधन को जारी होगा नोटिस, भारी जुर्माना वसूलने और एफआइआर दर्ज करने की तैयारी

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के जूनियर ब्लॉक में बिना अनुमति के हो रहे अवैध निर्माण पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के कड़े निर्देश पर पहुंची टीम ने चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया. विभाग अब प्रबंधन के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

नक्शा और दस्तावेज नहीं दिखा सका प्रबंधन

उपनगर आयुक्त को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित नक्शे और सरकारी नियमों के विरुद्ध जूनियर ब्लॉक परिसर में नया निर्माण कराया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची जेएनएसी की टीम ने प्रबंधन से निर्माण से संबंधित वैध कागजात और अनुमति पत्र की मांग की. स्कूल प्रबंधन द्वारा सही दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर अधिकारियों ने तुरंत काम रूकवा दिया और निर्माण सामग्री को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की.

होगी एफआइआर, वसूला जायेगा भारी जुर्माना

जेएनएसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण पूरी तरह से अनधिकृत था. इस मामले में अब स्कूल प्रबंधन को विधिवत नोटिस जारी किया जायेगा. साथ ही, अवैध निर्माण के लिए भारी जुर्माना वसूलने और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप

जेएनएसी की इस कार्रवाई से बिष्टुपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मचा है. समिति ने सख्त चेतावनी दी है कि शहर में कहीं भी बिना नक्शा पास कराये या स्वीकृत नक्शे के उल्लंघन पर निर्माण पाया गया, तो उसे न केवल ध्वस्त किया जायेगा, बल्कि संबंधित व्यक्ति या संस्था पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola