Bar Election: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में 81 प्रतिशत मतदान

मतदान करने के लिए कतार में खड़े बार एसोसिएशन के सदस्य. फोटो : प्रभात खबर
Bar Election: जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया. सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच 1520 में से 1233 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
Bar Election: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव में 81 प्रतिशत पड़े. पुराने बार भवन में संपन्न चुनाव में 1520 में से 1233 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि 27 फार्म रद्द किये गये.
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ मतदान
सुबह 10 बजे प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षक रामसुभग सिंह समेत चुनाव पदाधिकारियों ने चार सेट के फार्म की जानकारी दी. इसके बाद मतदान की प्रकिया शुरू की गयी. शाम 4 बजे तक मतदान हुआ. इसके बाद मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया. मतदान समाप्ति के बाद प्रत्याशियो की उपस्थिति में मतदान पेटी सील की गयी. जिसे शाम छह बजे मतगणना के लिए खोला गया.
सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे
जमशेदपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तीन टेबल लगाये गये थे. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इसके अलावा मतदान स्थल ( पुराना बार भवन के पहले तल्ला पर) प्रत्याशी को किसी भी सदस्य को प्रभावित करने की अनुमति नहीं थी. चुनाव पर्यवेक्षक रामसुभग सिंह और अमर सिंह के अलावा चुनाव कमिश्नर वीरेंद्र सिंह , एससी वर्णवाल और मीडिया प्रभारी रंजनधारी सिंह चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद रहे. मतदान स्थल पर जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
4 अलग-अलग सेट में बनाया गया था फार्म
चुनाव में पर्यवेक्षक और चुनाव कमिश्नर के द्वारा चार सेट में मतदान फार्म बनाये गये थे. एक फार्म में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी का नाम था, जबकि दूसरे फार्म में महासचिव और सहायक कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी का नाम था. वहीं एक फार्म में संयुक्त सचिव और एक फार्म कार्यकारिणी सदस्य का था.
बार एसोसिएशन के 16 पद के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में थे
चुनाव में 16 पद के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, महासचिव के एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए 11, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार तथा सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए छह उम्मीदवार तथा कार्यकारिणी के नौ सदस्यों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में थे.
वोटरों से मिलते रहे प्रत्याशी
सुबह से ही प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदान स्थल के बाहर सदस्यों से मिलने- जुलने में लगे रहे. पुराने बार भवन के गेट पर भी प्रत्याशी सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपना कार्ड देते नजर आये.
किसके कितने फॉर्म रद्द हुए
कार्यकारिणी में आठ,अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष में पांच. महासचिव और उपाध्यक्ष पद पर पांच. संयुक्त सचिव और सहायक कोषाध्यक्ष पद पर नौ फार्म रद्द किये गये.
Also Read
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर ऊहापोह
जमशेदपुर बार एसोसिएशन वित्तीय अनियमितता केस: रिसीवर ने हटने के लिए किया अनुरोध
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




