Jamshedpur News : बजरंगी यादव मौत प्रकरण : डीएसपी को मिला अवकाश का अतिरिक्त प्रभार
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Apr 2026 1:24 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सीटीसी मुसाबनी में आरक्षी बजरंगी यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में जवानों ने प्रशिक्षण से दूरी बना ली है
विज्ञापन
जवानों ने प्रशिक्षण और मेस से बनायी दूरी
Jamshedpur News :
सीटीसी मुसाबनी में आरक्षी बजरंगी यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में जवानों ने प्रशिक्षण से दूरी बना ली है. इसके अलावा मेस में खाने से भी इनकार कर दिया है. गुस्साये जवान जल्द से जल्द पासिंग परेड कराने की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को भी जवानों ने किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं लिया.जवानों के अनुसार उनलोगों का प्रशिक्षण अक्तूबर में ही पूरा हो चुका है. लेकिन अबतक पासिंग परेड नहीं कराया जा रहा है. विभाग पासिंग परेड कराकर जवानों को अपने जिला बल में भेजे. प्रशिक्षण में छुट्टी भी नहीं मिल पा रही है. इधर, एसपी विजय आशीष कुजूर ने डीएसपी सुजीत राय को अवकाश प्रभारी नियुक्त किया है. दूसरी ओर, गुरुवार को साहेबगंज में बजरंगी यादव का अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










