ePaper

Jamshedpur News : बागबेड़ा : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated at : 11 Dec 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बागबेड़ा थानांतर्गत शाखा मैदान के पास रहने वाले अमर कुमार सिंह के घर में घुसकर लाठी-डंडा और हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशे से लोग थे परेशान, पुलिस को पूर्व से मिल रही थी सूचना

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत शाखा मैदान के पास रहने वाले अमर कुमार सिंह के घर में घुसकर लाठी-डंडा और हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में कुणाल मुखी, मनीष मिश्रा, रौनक मुखी और पवन मुखी शामिल है. सभी बागबेड़ा के ही रहने वाले हैं. घटना आठ दिसंबर की है. इस मामले में बागबेड़ा थाना में घायल अमर कुमार सिंह की भाभी पूजा देवी ने केस दर्ज करायी थी. घटना के संबंध में बागबेड़ा पुलिस ने बताया कि अमर कुमार सिंह का कुणाल के साथ रास्ते में चलने के दौरान छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद होने के बाद सब कुछ शांत हो गया था. उसी दौरान रात को कुणाल अपने साथी मनीष मिश्रा, रौनक मुखी और पवन मुखी के साथ लाठी-डंडा और तेजधार हथियार लेकर अमर के घर में घुस गया. इसके बाद सभी ने मिलकर अमर कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पर जब परिवार के लोग आये, तो उन लोगों ने परिवार के लोगों पर भी हमला कर दिया. इसके बाद जब आसपास के लोग जुटे तो सभी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद अमर कुमार सिंह का इलाज कराया गया. उसके बाद बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया.

अड्डेबाजी और नशा से परेशान थे स्थानीय लोग

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपी नशा का काफी सेवन करते हैं. उन लोगों की अड्डेबाजी से भी आसपास के लोग परेशान रहते थे. अड्डेबाजी और नशा का विरोध करने पर वे लोग मारपीट करने लगते थे. इसकी शिकायत भी पुलिस को कई बार मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार करने का प्रयास भी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola