Jamshedpur News : आजादनगर : नशीली कफ सिरप के साथ एक किशोर समेत दो पकड़ाया

Updated at : 10 Dec 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : आजादनगर थाना की पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री में संलिप्त एक युवक और एक किशोर को पकड़ा है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

आजादनगर थाना की पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री में संलिप्त एक युवक और एक किशोर को पकड़ा है. गिरफ्तार युवक की पहचान आजादनगर चेपा पुल के पास रहने वाले इमरान खान उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जबकि दूसरा निरुद्ध बालक है.

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी (पटमदा) वचनदेव कुजूर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डीएसपी वचनदेव कुजूर और आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुर्दा मैदान के पास छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान इमरान और किशोर को नशीली कफ सिरप के साथ पकड़ा गया. जांच में उनके पास से वीनक्रैक्स कफ सिरप (100 एमएल) की 27 बोतलें बरामद हुईं. पुलिस के अनुसार इमरान इस नशीली दवा को अवैध रूप से बेचने के लिए मुर्दा मैदान पहुंचा था. इमरान खान पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था. जेल से निकलने के बाद वह नशीली दवाओं के धंधे में सक्रिय हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola